गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस में गदर मचा

अवश्यंभावी की परिभाषा बताएं कमलनाथ

भोपाल : कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ‘अवश्यंभावी’ मुख्यमंत्री बताए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में गदर मचा है और कमलनाथ बताएं कि अवश्यंभावी मुुख्यमंत्री की परिभाषा क्या है।
चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि एक तरफ कमलनाथ कह रहे हैं कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, और दूसरी तरफ उनकी आईटी सेल फौरन खंडन कर उन्हें अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बता रही है। अवश्यंभावी मतलब, जिनके बिना दुनिया और कांग्रेस नहीं चल सकती।
उन्होंने कहा कि कई प्रकार के मुख्यमंत्री सुुने हैं, जैसे भूतपूर्व, वर्तमान और कई बार कल्पनालोक की उड़ान के चलते भावी मुख्यमंत्री भी कह दिया जाता है, लेकिन ये अवश्यंभावी मुख्यमंत्री की परिभाषा क्या है, ये कमलनाथ को बताना चाहिए।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस में गदर मचा है। उनके एक नेता वरिष्ठ नेताओं अरुण यादव और अजय सिंह को बच्चा बता रहे हैं। अगर इतने परिपक्व नेता कांग्रेस के एक नेता की नजर में बच्चे हो गए, तो फिर सच्चे कौन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *