गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन ने सीट बंटवारे को दिया अंतिम रूप

मुंबई : महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने मंगलवार को राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया। सीट बंटवारे के तहत श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस 17 तथा शरद पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
एमवीए गठबंधन की ओर से आज यहां संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में सभी सहयोगी दलों की मौजूदगी में यह घोषणा की गयी। मुख्य दावेदारों ने हालांकि पहले ही अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तथा शेष आने वाले दिनों में घोषित की जायेगी।
एमवीए के सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर सीटों पर जीत की संभावना के आधार पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। श्री पवार ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच एक भी सीट पर कोई मतभेद नहीं है। वहीं श्री ठाकरे ने लोकतंत्र को बचाने के बड़े उद्देश्य के मद्देनजर गठबंधन पर सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव नहीं बनाने के लिए छोटे दलों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *