गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमवीए पार्टी सदैव एकजुट रहेगी

मुबंई : महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने मंगलवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) पार्टी सदैव एकजुट रहेगी। पवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा ‘मैं यह आपको स्टांप पेपर पर लिखता हूं। हालांकि पार्टी है, अलग-अलग चर्चाएं हैं. अब जो भी फैसला होगा, यह इन तीनों दलों के वरिष्ठ नेता लेंगे और कार्यकर्ता इसे लागू करेंगे।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसे मुद्दे उठा रही है। पवार ने कहा कि भाजपा नेता आशीष शेलार ने मीडिया को जो क्लिप दिखाई, उसमें उन्होंने कर्नाटक का जिक्र किया। इसमें दिखाया गया है कि गायों का वध कैसे किया जाता है, लेकिन यह क्लिप मणिपुर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *