गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनता के जीवन को बेहतर बनाना मेरा मिशन

सुलतानपुर : मेनका गांधी ने बुधवार को यहां कहा कि उनका मिशन जनता की जिंदगी को बेहतर व खुशहाल बनाना है। अपने 10 दिवसीय दौरे के अंतिम दिन श्रीमती गांधी ने नौ जन-सभाओं को संबोधित किया। नौगवां रायतासी, सरकौड़ा, बहुबरा, मऊ, समरथपुर, महुली में सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ मैं सांसद नहीं आपकी मददगार बनकर आई हूं। मैंने सुलतानपुर को हमेशा सौगातें दी हैं। मैंने सुलतानपुर के 110 दिव्यांगों को मोटराइज्ड साइकिल दी है। इसके अलावा हजारों दिव्यांगजनों को उनके जरुरत के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए हैं।”
उन्होने कहा “ लोकतंत्र की असली मालिक जनता होती हैं। सांसद जनता का सेवक होता हैं। उन्होंने हमेशा सेवा की राजनीति की हैं। ” श्रीमती गांधी ने कुड़वार, बल्दीराय और पीपरपुर मंडल के कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद करते हुए चुनाव जीतने के टिप्स दिया।
सांसद ने कहा भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन 24 घंटे काम करता है। हर बूथ पर 425 वोट पाने के लिए कार्यकर्ता मिशन मोड में जुट‌ जाए। लाभार्थियों की बड़ी संख्या है। सभी से संपर्क व संवाद बनाए रखे। उन्होंने कहा “ मैं सबका भला करना अपना फर्ज समझती हूं।आपने मुझे ताकत दी है। इस ताकत को हम सूत समेत वापस करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *