नई दिल्ली : स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन ब्रांड माईप्रोटीन ने आज भारतीय उपभोक्ताओं के लिए तीन नए उत्पाद लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने आज यहां कहा कि पोषण संबंधी ज़रूरतों पर लक्षित, ये नए उत्पाद क्लियर व्हे, प्री-वर्कआउट, और केवेंटर्स वर्टिकल्स के अंतर्गत आते हैं और इनसे भारत में फिटनेस समुदाय को अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को हासिल करने के साथ ही नए-नए फ्लेवर का आनंद उठाने में मदद मिलेगी।
भारतीय उपभोक्ताओं की पोषण संबंधी ज़रूरतों को लेकर वचनबद्ध, ये तीन नए उत्पादों से फिटनेस के उत्साही लोगों को अपनी ऊर्जा, पोषक तत्वों और वर्कआउट से जुड़ी माँगों को पूरा करने की क्षमता हासिल होगी। प्री-वर्कआउट और क्लियर व्हे उत्पाद श्रृंखला के माध्यम से उपभोक्ताओं को वर्कआउट के 30-60 मिनट पहले अपनी ऊर्जा को पुनर्जागृत करने और अपनी मांसपेशियों के विकास में क्रमशः वृद्धि तथा अनुरक्षण को सपोर्ट करने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा, प्रत्येक उपभोक्ता की स्वाद संबंधी विशेषताओं को पूरा करने के साथ ही, लो-शुगर क्लियर व्हे प्रति खुराक शानदार 20 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है और यह पाइनएपल, ब्लड ऑरेंज, मैंगो, कोकोनट, क्रैनबेरी रैज्बेरी, और पीच टी जैसे फ्लेवर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार, केवेंटर्स बटरस्कॉच फ्लेवर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लॉन्च और उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे फिटनेस के उत्साही लोगों को एक प्रोटीन से भरपूर बटरस्कॉच विकल्प उपलब्ध होगा।
माईप्रोटीन ने भारतीय बाजार में उतारे नये उत्पाद
