गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला रामपुर में महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने दो दिन में सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के हत्या मामले में पुलिस ने विदेश कुमार (37) गांव बटवाड़ी डाकघर पेखा तहसील चिडग़ांव जिला शिमला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश कुमार से गहनता से पूछताछ का रही है। पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझााने के लिए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई थी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ तीन दिन घटना स्थल पर कैंप लगाए रखा। एसआईटी ने वारदात से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की और संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर हासिल करके महिला की हत्या मामले में जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति विदेश कुमार गांव बटवाड़ी डाकघर पेखा तहसील। कुमार को अभी तक के प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की और इसके आलावा कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस की जांच में अभी महिला की हत्या मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।बता दें कि बीते दिनों रामपुर के सुंगरी से करीब एक किलोमीटर रामपुर की। तरफ सडक़ से नीचे नर्सरी जंगल के पास एक महिला का शव मिला था। महिला के शव।
रामपुर के पुलिस उपाधीक्षक नरेश शर्मा व प्रभारी पुलिस थाना रामपुर जय देव सिंह अपनी टीम के साथ मौका के हालात की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घटना स्थल पर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनंग्न अवस्था में पड़ा हुआ है।
उधर इस मामले में शिमला पुलिस अधिक्षक संजीव गांधी का कहना है कि महिला के हत्या मामले में पुलिस ने विदेश कुमार गांव बटवाड़ी डाकघर पेखा तहसील चिडगांव जिला शिमला उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि अभी तक के प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफतार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *