गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नड्डा ने तमिलनाडु में फूंका चुनावी बिगुल

चेन्नई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को फिर से जीवंत करने और मजबूती देने के लिए मंगलवार को देशव्यापी दौरे पर निकल पड़ें और तमिलनाडु में पार्टी के अभियान की शुरुआत कर चुनावी बिगुल फूंका। नड्डा ने लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक विशाल रैली के साथ की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा , “ चाहे लोकसभा चुनाव हो या आने वाली विधानसभा चुनाव, मुझे पूरा यकीन है कि आप इस बार पांसा पलट देंगे। मैँ इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की है जिससे देश भर में गरीबों का जीवन बदल गया है।
केंद्र द्वारा शुरू की गयी विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा , “ मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि देश अब सुरक्षित हाथों में है।” उन्होंने कहा कि भारत खिलौना उद्योग का सबसे बड़ा निर्यातक है और रासायनिक उद्योग के क्षेत्र में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इस्पात निर्यात और फार्मास्यूटिकल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है।
सत्तारूढ़ द्रमुक और उसकी सहयोगी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, “ द्रमुक एक क्षेत्रीय पार्टी नहीं बल्कि यह एक पारिवारिक पार्टी है।‘डी’ वंश के लिए खड़ा है और ‘एम’ मनी स्विंडलिंग के लिए तथा ‘के’ कट्टा के लिए खड़ा है। कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा , “ हमें सोचना और फैसला करना होगा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 सालों में देश के लिए क्या किया है। दूसरी तरफ जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आयी है, तब से देश का गरीब सशक्त हुआ है और देश की महिलाएं सशक्त हुई हैं।” उन्होंने जोर दिया कि मोदी सरकार ने वास्तव में लोगों के जीवन को बदल दिया है। रक्षा से लेकर सड़क , शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में विकास किया गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए भारत ने 100 से अधिक देशों को कोविड टीकों का नियारत् किया है।इसके अलावा वहीं 45 से अधिक देशों में मुफ्त टीके भेजकर वहां के लोगों की जान बचायी गयी है। उन्होंने कहा , “ यहां आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए वास्तव में एक महान अवसर की बात है। मैं भगवान अयप्पा के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं और तमिलनाडु के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। तमिल सबसे पुरानी संस्कृति है, जिसने वास्तव में भारत का गौरव बढ़ाया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *