जयपुर : जे पी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर नौ अक्टूबर को राजस्थान आयेंगे। नड्डा इस दौरान अजमेर, कोटा, उदयपुर एवं जोधपुर संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वह नौ अक्टूबर की सुबह दस बजे अजमेर जिले में किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत किया जायेगा। इसके बाद नड्डा सवा दस बजे चुंगी वाले बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे।
इसके बाद नड्डा किशनगढ़ में आयोजित अजमेर संभाग की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर एक बजे जन आकांक्षा पेटी के लिए आमजन से संवाद करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 2़ 10 बजे किशनगढ़ हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर कोटा पहुंचेंगे और तीन बजे कोटा संभाग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और सायं छह बजे युवा उद्घोष एवं आकांक्षा पेटी के तहत संवाद करेंगे।
नड्डा रात्रि विश्राम कोटा में ही करेंगे और अगले दिन दस अक्टूबर को सुबह कोटा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दस बजे उदयपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उदयपुर में अम्बेरी में साढ़े दस बजे आदिवासी सुझाव पेटी संवाद करेंगे और पूर्वाह्न ग्यारह बजे उदयपुर संभाग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद वह जोधपुर पहुंचकर अपराह्न तीन बजे जोधपुर संभाग की बैठक लेंगे और शाम छह बजे प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा सात बजे दिल्ली लौट जायेंगे।
नड्डा नौ अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे
