गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नैतिकता के आधार पर नायब सिंह सैनी इस्तीफा दें

हिसार : दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि हरियाणा सरकार अल्पमत में है और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने यहाँ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री सैनी को बहुमत साबित करना चाहिए या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कि अविश्वास प्रस्ताव छह महीने से पहले नहीं लाया जा सकता, उन्होंने कहा,“ अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की पिछली मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ लाया गया था, श्री सैनी की सरकार के खिलाफ नहीं।” उन्होंने कहा कि इस मामले में वह विपक्ष के साथ हैं।
कुछ जजपा विधायकों के भाजपा के साथ जाने की आशंकाओं पर उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते विधायक व्हिप का उल्लंघन नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी बताया कि इस बीच पार्टी के तीन विधायकों को विरोधियों के साथ मंच साझा करने पर नोटिस भेजा गया है। अगर किसी विधायक को अन्य दलों की मदद करनी है तो उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि तीन निर्दलीय विधायकों ने कल भाजपा से समर्थन वापस लेने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *