गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नायडू की न्यायिक हिरासत बढ़ी

विजयवाड़ा : विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। नायडू को शुक्रवार को राजमुंदरी सेंट्रल जेल से एसीबी की अदालत के न्यायाधीश बी.एस.वी. हिमाबिंदु के समक्ष आभासी माध्यम से पेश किया गया।
गौरतलब है कि श्री नायडू की 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि एसीबी अदालत के न्यायाधीश ने श्री नायडू से जेल में उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की है। इस बीच आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय आज श्री नायडू की सजा को रद्द करने को लेकर दायर याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री को करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में नौ सितंबर को सीआईडी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *