गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाईक ने योगी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ : राम नाईक ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री नाईक ने अपनी तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा समाप्त करने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। श्री याेगी ने राज्यपाल का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया। साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर होने पर बनाया गया स्मृति सिक्का व ‘एक जिला एक उत्पाद’ में बनाई गयी श्री गणेश जी की मूर्ति भेंट की।
पूर्व राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में देश विदेश से उमड़ रही भीड़ की सुव्यवस्था के लिए इस अवसर पर विशेष अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही पूर्व राज्यपाल श्री नाईक ने भी अयोध्या जाकर श्री रामलल्ला के दर्शन लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *