गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नैनीताल हादसा: शाहपुर में पसरा मातम

अनेक निजी स्कूल रहे बंद

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के शाहपुर गांव स्थित मानव इंटरनेशन स्कूल की बस के रविवार को नैनीताल में गहरी खाई में गिरने हुई सात लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस हादसे को लेकर क्षेत्र के 10 निजी स्कूल सोमवार को शोक स्वरूप बंद रहे। वहीं, घटना का पता चलने पर मृतक और घायलों के परिजन देर रात ही नैनीताल के रवाना हो गए थे। हादसे में मारे गए स्कूल मालिक रामेश्वर के भाई के घर के बाहर आज लोगों का जमावड़ा लगा रहा और नैनीताल से आने वाली हर जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
स्कूल बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हुए हैं। मृतकों में बस चालक, आर्य नगर और पटेल नगर की महिलाएं और पुरूष और मात्रश्याम गांव का एक बच्चा मनमीत भी शामिल है। मनमीत परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं इस हादसे में घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। राहत एवं बचाव टीमों ने मृतकों के शव खाई से निकाल लिये हैं। कल इनके पोस्टमार्टम होंगे और इसके बाद ये हिसार लाये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *