गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की स्मृतियां ताजा रखेगा नमो ग्लोबल गार्डन

इंदौर : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ‘नमो ग्लोबल गार्डन’ प्रवासी भारतीय सम्मेलन की स्मृतियां ताजा रखेगा। चौहान ने इस गार्डन में प्रवासी भारतीयों के साथ पौधरोपण करने के बाद कहा कि इस गार्डन में लगाए गए हर एक पौधे पर क्यूआर कोड लगाया गया है। यह कोड पौधरोपण करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को भी दिया गया है। इसे स्कैन कर प्रवासी भारतीय अपने पौधे की निरंतर स्थिति जान पाएंगे।
उन्होंने कहा कि पुष्पिताः फलवन्तश्च तर्पयन्तीह मानवान् । वृक्षदं पुत्रवत् वृक्षास्तारयन्ति परत्र च ॥ पेड़-पौधे ही धरती को समृद्ध और मनुष्य के जीवन को सानंद बनाते हैं। मध्यप्रदेश ने प्रवासी लोगों को पेड़ बंधन से बांध लिया है, जो अटूट है। ये गार्डन प्रवासी भारतीय सम्मेलन की स्मृतियों की सदैव याद दिलाता रहेगा। उनके द्वारा लगाए गए इन पौधों के माध्यम से वह सदैव न सिर्फ हमसे जुड़े रहेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उनका नाता हमसे बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *