गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नरोत्तम मिश्रा को चखना पड़ा पराजय का स्वाद

दतिया : मध्यप्रदेश के गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा क्षेत्र में आज कड़े मुकाबले में पराजय का सामना करना पड़ा। मिश्रा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से सात हजार से अधिक मतों से पराजित हुए। मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और भारती ने उन्हें पराजित कर दतिया सीट भाजपा से छीन ली। मिश्रा राज्य के कद्दावर नेता माने जाते हैं और वे अपने बयानों के लिए अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वे राज्य में अनेक बार मंत्री रहे हैं। वर्तमान में गृह, जेल और संसदीय कार्य विभाग के अलावा विधि विभाग भी देख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *