गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बजट को लेकर नरोत्तम ने साधा कमलनाथ पर निशाना

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बजट को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। डॉ मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में जबसे शराब दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय किया गया है, तब से श्री कमलनाथ बहुत आहत हैं, इसीलिए वह विकास उन्मुख बजट को सत्यानाशी बजट कह रहे हैं। प्रदेश में कल बजट प्रस्तुत होने के बाद श्री कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि ये कर्ज, कमीशन और सत्यानाश का बजट है। इसके पहले प्रदेश में कुछ दिन पहले जारी नई आबकारी नीति में राज्य के सभी अहाते और शॉप बार बंद करने का निर्णय किया गया है। डॉ मिश्रा इसी संदर्भ में श्री कमलनाथ पर निशाना साध रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *