गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्र सबसे पहले: मोदी

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से राष्ट्र को सबसे पहले रखने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत के विकास में हमें निरंतर जुटे रहना है। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन‌ की बात की 108वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 अब कुछ ही घंटे दूर है। भारत की उपलब्धियां, हर भारतवासी की उपलब्धि है। हमें पंच प्राणों का ध्यान रखते हुए भारत के विकास के लिए निरंतर जुटे रहना है।
उन्होंने कहा, ” हम कोई भी काम करें, कोई भी फैसला लें, हमारी सबसे पहली कसौटी यही होनी चाहिए कि इससे देश को क्या मिलेगा, इससे देश का क्या लाभ होगा। राष्ट्र प्रथम – इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं। इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारतीय, अपने देश को विकसित बनाएंगे, आत्मनिर्भर बनाएंगे। ” प्रधानमंत्री ने कहा, ” आप सभी 2024 में सफलताओं की नई ऊंचाई पर पहुंचे, आप सभी स्वस्थ रहें, फिट रहें, खूब आनंद से रहें – मेरी यही प्रार्थना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *