गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में फाजिल्का पुलिस को एक फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों रुपये के नेचर हाइट्स इंफ्रा घोटाले का भंडाफोड़ किया है और नीरज थथाई उर्फ नीरज अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि नीरज थथाई उर्फ नीरज अरोड़ा को उत्तराखंड के पौढ़ी से गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले 8-9 वर्षों से फरार था और घोषित अपराधी था। आरोपी पर पैसे या प्लॉट का वादा करके लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 21 जिलों में 108 एफआईआर में नाम दर्ज है। श्री यादव ने बताया कि पुलिस ने नीरज से एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किये गये। आगे की जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *