चेन्नई : भारतीय नौसेना में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड ने रविवार को तमिलनाडु के जिले नागापट्टिनम में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। पुलिस ने कहा कि उसकी पहचान वेल्लोर जिले के मूल निवासी राजेश के रूप में हुई।
वह नागापट्टिनम नौसेना कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। गोली की आवाज सुनकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसे बचाने के क्रम में पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। पर बुरीतरह से जख्मी गॉर्ड को बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने गॉर्ड को मृत घोषित कर दिया। पुलिस गार्ड के इस अप्रत्याशित व चरम कदम उठाने के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
नेवल गार्ड ने की आत्महत्या
