गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवीन ने कि साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत

भुवनेश्वर : नवीन पटनायक ने शनिवार को साइबर अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 34 साइबर सुरक्षा रथ पूरे राज्य के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों का दौरा करेंगे और लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करेंगे। इस अभियान की शुरुआत करने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में देश के साथ-साथ राज्य में साइबर अपराधों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की।
इस अभियान में प्रत्येक जिले का प्रशासन साइबर सुरक्षा जागरूकता रथ का स्वागत करेगा। कम से कम दो शैक्षणिक संस्थानों में प्रति दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ब्लॉक और थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले भीड़-भाड़ इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
साथ ही 08 अक्टूबर को मिनी मैराथन और 14 अक्टूबर को शाम की सैर का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को शिक्षित किया जाएगा। समापन समारोह का आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाएगा। जिला स्तर के अधिकारियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और प्रतिष्ठित लोगों को इस समारोह में शामिल किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, मिशन शक्ति के सदस्य, स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, आई एंड पीआर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *