दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को यहां एक नक्सली पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। आज उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था। इसके बाद प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा पुलिस ने चार दिन पहले नक्सली को गिरफ्तार किया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने प्रहरी को कहा कि उसे बाथरूम जाना है। गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को चकमा दे अस्पताल से फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक ने नक्सली के फरार होने की पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ में पुलिस हिरासत से नक्सली फरार
