गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सली के बीच हुयी मुठभेड़ में आज एक नक्सली को मार गिराया गया। वहीं, घटना स्थल से दो बंदूक बरामद की गयी। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि ओरछा थाने के तहत सुबह पुलिस का एक संयुक्त दल गश्त में निकला था। जैसे ही ग्राम भठबेड़ा के जंगल में पहुंचा घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुयी, जिसमें एक नक्सली मारा गया। श्री शर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर सर्चिंग करने पर दो बंदूक जिसमें 315 रायफल तथा 12 बोर बंदूक बरामद की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *