गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नाराणपुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में आज एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर ने बताया कि जिले के छोटे डोंगर में स्थित शीतला मंदिर में पूजा करने गए कोमल मांझी की आज नक्सलियों ने हत्या कर दी। कोमल मांझी पिछले एक साल से नक्सलियों के टारगेट पर थे। इसी तरह जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कोसपड़ा गांव में नक्सलियों ने कल मुखबिरी का आरोप लगाकर धनाराम कर्मा की हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *