बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गंगालुर थाने के ग्राम पुषनार निवासी रिषु पूनेम (19) की धारदार हथियार से कल हत्या कर दी है। मृतक का शव आज पुसनार रोड पर मिला। इस घटना की सूचना परिजनों ने गंगालूर थाना में दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौप दिया है।
