गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने की एक निर्दोष ग्रामीण की हत्या

बीजपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।
पुलिस के मुताबिक उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी (35) की मंगलवार रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात लिखी है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसमें माओवादी धमकी से प्रभावित गांवों के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाने और सहायता बढ़ाने की मांग की गई है। यह दुखद घटना माओवादी धमकियों के कारण ग्रामीण समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करती है तथा निर्दोष लोगों की रक्षा करने तथा अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *