गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पूरे मामले की हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम के तौर पर हुई है, जिसे नक्सलियों ने 18 अगस्त को अगवा कर लिया था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। परिजन ने अब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *