गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने की युवक की हत्या

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी है।
माओवादी मंगलवार की रात मृतक के घर पहुंचे और उसे अगवा कर ले गए थे। बाद में जंगल में उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की की पुष्टि कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने की है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित हुर्रापिंजोडी गांव में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

इस गांव के सरपंच के भाई के घर 5 से 6 की संख्या में नक्सली घुसे और युवक का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए। गांव से कुछ ही दूरी पर ले जाकर जंगलों में युवक की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *