गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नक्सलियों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

बोकारो : झारखण्ड में बोकारो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलो मीटर दूर ललपनिया थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित जंगल के बीच केरी गांव में शुक्रवार की देर रात को नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी तथा चार ट्रैक्टर और जेनेरेटर में आग लगने की कोशिश क । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतीश चंद्र झा ने आज बताया कि ललपनिया थाना क्षेत्र के जंगल के बीच गांवों में पेयजलापूर्ति योजना का काम चलाया जा रहा है। योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने की काम चल रहा था । पाइप लाइन बिछाने के कार्य मे चार ट्रैक्टर, एक जेनरेटर और एक जेसीबी मशीन से काम कराए जा रहे थे । देर रात को नक्सली गांव पहुंचे और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि करीब सात की संख्या में हथियारबंद नक्सली गांव पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के साथ ही नक्सलियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में जो भी पाइप लाइन का निर्माण करेगा, वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। सभी नक्सली वर्दी में आए थे। करीब दो घंटे तक नक्सली घटनास्थल पर मौजूद रहे। नक्सलोयों ने लेवी वसूली के लिए मशीनों को जला कर दहशत फैलाया और घटना का अंजाम दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *