गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनसीसी कैडेट्स ने ऊर्जा और उत्साह के साथ किया योग

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी। जिला महेन्द्रगढ प्रशासन के निर्देशानुसार स्वयं और समाज के लिए योग की थीम के साथ 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को नांगल चौधरी स्थित अनाज मंडी में आयोजित योग शिविर में 16 हरियाणा बटालियन (एनसीसी) कैडेट्स ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने योग के जिक्र में बताया कि आज दुनिया भर में योग लोगों की पहली प्राथमिकता बन चुका है। श्री यादव ने दैनिक दिनचर्या में योग-प्रणायाम के लिए प्रेरित किया। संबोधन में बताया कि पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। पूरे विश्व ने योग को एक शक्ति स्वरूप स्वीकार किया है। जीवन में स्वस्थता बरकरार रखने के लिए योग महत्वपूर्ण है। मानव जीवन में योग आत्म-उन्नति के लिए भी एक महान साधन है।

वहीं शिविर में एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. विक्रम सिंह ने भी बताया कि आज के समय में निरोग रहना बड़ी चुन्नौतीपूर्ण कार्य है। दैनिक दिनचर्या में योग जीवन में सकारात्मक परिणाम और स्वास्थ्य को निरोग रखने में अहम भूमिका निभाता है।

इस कार्यक्रम में 16 हरियाणा बटालियन (एनसीसी) कैडेट्स ने ऊर्जा और उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर कर्नल केजे सिंह, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. अशोक कुमार यादव समेत महाविद्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *