भोपाल : नयी दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर एनसीसी की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय ने वॉकथान का आयोजन किया। एनसीसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत जल निकायों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान शामिल है। इसके तहत विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के 20 हजार एनसीसी कैडेटों के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
भोपाल में भोपाल समूह के तत्वावधान में 08 और 09 सितंबर को प्लास्टिक कचरे से पानी को मुक्त कराने का संदेश जनमानस को पहुंचाने का उद्देश से एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया था। अभियान का उद्घाटन भोपाल महापौर मालती राय ने किया। भोपाल ग्रुप द्वारा आयोजित मेगा इवेंट में भोपाल ग्रुप एनसीसी के कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
