गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राकांपा ने मुंबई में बाबा रामदेव के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुंबई मंडल कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने योग गुरु बाबा रामदेव के महिलाओं को लेकर दिये गये बयान के विरोध में पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राणे और कार्यकारी अध्यक्ष राखी जाधव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान राकांपा कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ ‘बाबा रामदेव का क्या करें, सिर नीचे, पैर ऊपर, रामदेव बाबा हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए और उनकी तस्वीरों को चप्पलों और जूतों से मारा तथा उनके बयान की निंदा की।
राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो, राज्य प्रवक्ता संजय तटकरे, पार्टी की मुंबई महिला अध्यक्ष सुरेखाताई पेडनेकर, दक्षिण मुंबई के जिला अध्यक्ष महेंद्र पंसारे समेत अन्य लोगों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में राकांपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *