शिलांग : मेघालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक सालेंग संगमा ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। संगमा ने शरद यादव के नेतृत्व वाली राकांपा की मेघालय इकाई के प्राथमिक सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी मेघालय के विकास के बारे में गंभीर नहीं है और मैं पार्टी के साथ नहीं चल सकता क्योंकि मेरा उद्देश्य लोगों को बदलना और सुधार करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दोबारा शामिल होना सही फैसला था और वह पार्टी में वापस आने को लेकर उत्साहित हैं। श्री संगमा पहली बार 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दलमगिरी निर्वाचन क्षेत्र से जीते थे। वह बाद में पार्टी से अलग हो गए और राकांपा में शामिल हो गए। परिसीमन के बाद श्री संगमा ने 2013 से गैम्बेग्रे से चुनाव लड़ा और मौजूदा विधायक थे।
उन्होंने कहा कि हर कोई कांग्रेस छोड़ चुका है लेकिन मैं वापस जा रहा हूं। कोई सोच रहा होगा कि मैं मूर्ख हूं। लेकिन यह राकांपा से बड़ा मंच देगा और मैं लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं।
राकांपा के संगमा ने विधानसभा से इस्तीफा दिया
