गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

“एनडीएमसी महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन” ने “विशेष सम्मान समारोह” आयोजित किया

नई दिल्ली : एनडीएमसी महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन ने “विशेष सम्मान समारोह” आज काउंसिल रूम, पालिका केंद्र में आयोजित किया। इस अवसर पर यूनियन द्वारा श्री भूपिंदर सिंह भल्ला-अध्यक्ष, श्री सतीश उपाध्याय-उपाध्यक्ष, श्रीमती विशाखा सैलानी-परिषद सदस्य और परिषद् के वरिष्ट अधिकारियो का फूलों, मोमेंटो और शाल द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री उपाध्याय सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में न केवल महिलाएं दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयां हासिल कर रही है अपितु नए-नए कीर्तिमान भी बना रही है । महिलाओं के बिना देश को विकसित कर पाना असंभव है और उनके बिना एक समृद्ध समाज की कल्पना करना भी नामुमकिन है।

श्री उपाध्याय ने बताया कि सामाजिक शिक्षा विभाग की महिलाओं ने मुझे डीटीएल वेतनमान पर 15-20 लाख की रिकवरी हेतु जानकारी दी थी जिसे परिषद् बैठक में तुरंत कार्यवाही करके रुकवाया गया । उन्होंने कहा एक बार डीटीएल वेतनमान देकर वापस लेना ठीक नहीं था क्योंकि इनमें से कई ऐसे कर्मचारी हैं जो रिटायर हो चुके थे । श्री उपाध्याय ने महिलाओं के कार्यालय में सुरक्षा और यौन उत्पीड़न हेतु उचित कदम उठाने के लिए अध्यक्ष महोदय से अनुरोध भी किया ।

श्री उपाध्याय ने कहा मुझे आज का कार्यक्रम देखकर बहुत प्रसन्नता हुई क्योंकि आज सम्मानित लोग केवल परिषद् उच्च अधिकारी ही नहीं अपितु प्रत्येक वर्ग से जुड वो लोग हैं जिन्होने अपनी उत्कृष्ट सेवाए प्रदान की हैं जिनमें क्लर्क, सुरक्षा गार्ड, फायर कार्मिक, फिजियोथेरेपिस्ट, टीचर आदि रहे ।

इस अवसर पर श्रीमती सुधा शर्मा, अध्यक्ष यूनियन ने परिषद् का धन्यवाद देता हुए कहा कि आज जिन लोगो को हम सम्मानित कर रहे हैं उनकी हमारे जीवन में बहुत बड़ी भूमिका रही है जिसमें विशेषतौर से अध्यक्ष जिन्होने सुविधा कैंप की महिला डेस्क सेवा फिर से प्रारभ करवाई, उपाध्यक्ष जिन्होने समाज शिक्षा विभाग के डीटीएल की समस्या का समाधान करवाया, निर्देशक कार्मिक और निर्देशक शिक्षा जिन्होने कोविड महामारी के समय महिलाओ की समस्या का निवारण किया । उन्होंने कहा आज यहाँ सम्मानित लोगो की हम सभी के जीवन में कही न कही बहुत बड़ी भूमिका रही है ।   

इस अवसर पर श्रीमती विशाखा सैलानी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण समाज के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि महिला का योगदान हर जगह पर सामने आता है। महिला के बिना परिवार बनाना संभव नहीं है। महिला के बिना घर बनाना संभव नहीं है।

महिला के बिना समाज का बनना संभव नहीं है तो महिला से बिना विकसित देश कैसे संभव हो सकता है। इस अवसर पर एनडीएमसी महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन के सयोजक-श्रीमती राजबाला, कार्यवाहक अध्यक्ष-श्रीमती पूनम रानी, महासचिव-श्रीमती पूनम कुमार, सहायक महासचिक एवं सहायक कोषाध्यक्ष-श्री जमील अहमद भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *