मुरैना : मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सहायक प्रबंधक बलराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुरैना जिले के जिगनी वितरण केंद्र में पदस्थ बलराम सिंह को बिजली चोरी संबंधी मामलों में अंकुश नहीं लगाने के आरोपों के चलते कल निलंबित किया गया है।
