गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस में न नेता बचे और ना नीति

मुरैना : नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण संगठन में भगदड़ मची हुई है और कांग्रेस के नेता पार्टी छोडक़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे है, अब कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव लडऩे के लिए न तो कोई नेता बचा है और ना ही कोई नीति शेष रह गयी है।
श्री तोमर जिले सुमावली विधानसभा क्षेत्र के गौसपुर गांव में हिंदू नववर्ष मिलन समारोह एवं बंधा गांव स्थित जोधाबाबा मंदिर पर समरसता समागम कार्यक्रम में उपस्थितजन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इन कार्यक्रमों में उनके साथ मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विहीन कांग्रेस अब सत्ता पाने के लिए छटपटा रही है।
कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए जब स्व. राजीव गांधी मुरैना आए थे, तब उन्होंने कहा था कि केन्द्र सरकार जनता के कल्याण को एक रूपया भी भेजती है, तो उसमें से 85 पैसे बीच के लोग डकार जाते है, जनता को सिर्फ 15 पैसे ही मिल पाते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों, गरीबों के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए रूपये भेजकर बीच में पैसे खाने वालों को हटा दिया है, जिसकी वजह से कांग्रेस मेें छटपटाहट है।
श्री तोमर ने ग्रामीणजनों से कहा कि हम लोग भागवत कथा का निमंत्रण भी अस्वीकार नहीं करते, जबकि कांग्रेस ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर भगवान का अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की सरकार ने किसान सम्मान निधि, उज्जवला, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, पीएम आवास जैसी योजनाओं से गरीब, किसानों, महिलाओं के जीवन को बदलने का काम किया है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने कहा कि जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर भोपाल पहुंचाया है, अब जनता भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर को अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली भेजने का काम करे। वे और शिवमंगल सिंह तोमर मुरैना-श्योपुर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे।
कार्यक्रमों में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदोरिया भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर का सुपुत्र गौरव तोमर, जिलाध्यक्ष सोनू परमार, मुरैना जनपद अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, मंडल अध्यक्ष अजीत गुर्जर, बालकृष्ण शर्मा सांटा और गजेंद्र परमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *