बहराइच : नेपाल सीमा पर बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को पांच किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। इस चरस की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम और एसएसबी ने कस्बा रुपईडीहा में संयुक्त चेकिंग की। इसी दौरान 35 वर्षीय अभियुक्ता रेखा बुढा निवासी काक्री, जिला रुकुम, नेपाल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ता की तलाशी लेने पर 5 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया गया, जिसे उसने अपने शरीर पर छिपाकर रखा था। इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 0428/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को माननीय न्यायालय सदर बहराइच में पेशी के लिए भेजा गया है।
बहराइच में नेपाली महिला डेढ़ करोड़ की चरस संग गिरफ्तार
