नई दिल्ली : चालू वित्त वर्ष में 17 दिसंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 1370388 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में संग्रहित 1135754 करोड़ रुपये की तुलना में 20.66 प्रतिशत अधिक है। आयकर विभाग ने आज यहां बताया कि 13,70,388 करोड़ के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में शुद्ध कार्पोरेट कर (सीआईटी) 694798 रुपये और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) सहित व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) 6,72,962 करोड़ रुपये शामिल है।
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष करों के सकल संग्रह 15,95,639 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 13,63,649 करोड़ रुपये था। इसमें 17.01 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल अग्रिम कर संग्रह 6,25,249 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5,21,302 करोड़ रहा था। इसमें 19.94 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। इस दौरान अब तक 225251 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है।
चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा
