गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिरसा से पोकरण के लिए नई बस सेवा शुरू

सिरसा : हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से पूर्व में बंद पड़ी सभी सेवाओं को एक-एक कर बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा से पोकरण के लिए भी नई बस सेवा को सोमवार की सुबह शुरू किया गया। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सिरसा से पोकरण के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इस बस को सिरसा डिपो महाप्रबंधक शेरसिंह व यातायात प्रबंधक कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जीएम स्टेनो राकेश कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज रतन सिंह नुईया, ट्रैफिक ब्रांच इंचार्ज ओमप्रकाश, बुकिंग ब्रांच इंचार्ज राकेश कुमार कंबोज, ड्यूटी इंचार्ज नंदलाल, गजानंद, सुंदर सिंह, चमनलाल, बलजीत सिंह, सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार, किसान नेता गुरदीता, बस ड्यूटी पर तैनात चालक सुखविंदर, परिचालक प्रहलाद सिंह व अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्री चाहर ने बताया कि यह बस सिरसा से सुबह 7.10 पर रवाना होगी और नौ बजे पोकरण पहुंचेगी। चाहर ने बताया कि यह बस आमजन की सुविधा को देखते हुए चलाई गई है और इस बस के शुरू होने से आमजन में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *