गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय

जयपुर : अशोक गहलोत ने प्रदेश के 29 राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों से संबंधित नवीन संकाय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत ने साथ ही नवीन संकायों के लिए आवश्यक नवीन पदों के सृजन एवं वित्तीय प्रावधान को भी मंजूरी प्रदान की है। प्रदेश के 22 सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं छह कन्या महाविद्यालयों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य से संबंधित नवीन संकाय खोले जाएंगे। नवीन संकायों के संचालन के लिए सहायक आचार्य के 131, प्रयोगशाला सहायक के 52, प्रयोगशाला वाहक के 52 सहित कुल 235 पदों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए 33.26 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान रखा गया है।
साथ ही उदयपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय, मावली को राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा। यहां स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय खोले जाएंगे। नवीन संकायों के लिए सहायक आचार्य के 10, प्रयोगशाला सहायक के 4, प्रयोगशाला वाहक के 4 पद सहित कुल 18 नवीन पद सृजित होंगे। इसके लिए लगभग 2.55 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी भी दी गई है। गहलोत की इस स्वीकृति से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र का विकास होगा। विद्यार्थियों को अपने पंसदीदा विषय का अध्ययन नजदीक ही करने के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *