गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के नेतृत्व नए भारत का निर्माण हुआ है

छतरपुर : विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। शर्मा ने छतरपुर जिले के राजनगर में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। यह लोकसभा चुनाव सामान्य न होकर 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के कार्यकाल में हर तरफ आतंकी घटनाएं, लूट, भ्रष्टाचार, भय एवं असुरक्षा का माहौल था। श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आतंकवाद का लगभग सफाया हो चुका है। कोई देश अब भारत को आंख उठाकर नहीं देख सकता।
उन्होंने कहा श्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है, वहीं देश में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। देश की रक्षा, भारत के मान-सम्मान, गरीबों के उत्थान, महिलाओं के आत्मसम्मान और नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्री मोदी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। भाजपा के लिए एक-एक बहुमूल्य वोट विकसित भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *