गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अस्पताल के परिसर में पत्थरों के बीच मिला नवजात का शव

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल परिसर में आज तड़के एक नवजात शिशु का शव पत्थरों के बीच से बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि जिले के पोहरी अनु विभाग के ग्राम किशनपुर की एक महिला के यहां दो जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे, जिनमें से एक की कल शाम मृत्यु जिला अस्पताल में उपचार के दौरान होना बताया गया है। ऐसा अनुमान है कि उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय परिसर में ही पत्थरों के बीच उसके शव को छुपा दिया। इस जानकारी के आधार पर तथा संपूर्ण रूप से पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *