गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवविवाहिता ने की खुदकुशी

फगवाड़ा : पंजाब के लोहियां में कथित रूप से दहेज को लेकर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने शनिवार को मायके में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लवप्रीत कौर (24), लोहियां में पार्षद रेखा रानी की बेटी हैं। पुलिस ने बताया कि लवप्रीत के मायके वालों की शिकायत के अनुसार लवप्रीत की लुधियाना के निवाी अमरजीत सिंह से विवाह को एक वर्ष भी नहीं बीता था। आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज की मांगों को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात अमरजीत ने फोन कर कहा था कि वह लोग तलाक लेने के लिए लवप्रीत और उनके परिजनों से मिलने लोहियां आ रहे हैं। लवप्रीत संभवत: यह बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पीड़िता के ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *