गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनएचएआई दो साल में बनाएगा 10 हजार किमी डिजिटल राजमार्ग

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कहा है कि वह ऑप्टिक फाइबर केबल के विकास की दिशा में काम कर रहा है और इसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 10 हज़ार किलोमीटर डिजिटल राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ऑप्टिक फाइबर केबल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एकीकृत उपयोगिता गलियारों का निर्माण कर डिजिटल राजमार्ग नेटवर्क विकसित करेगा।

इस क्रम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 1367 किमी एवं हैदराबाद- बेंगलुरु गलियारे के 512 किमी हिस्से को डिजिटल राजमार्ग के तहत प्रायोगिक मार्गों के रूप में चिह्नित किया गया है। यह नेटवर्क देश के सुदूर इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में 5जी और 6जी जैसी दूरसंचार तकनीकों के परिचालन में सहायता करेगा। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे फाइबर केबल बिछाने का काम शुरू हो गया है और इसे लगभग एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। डिजिटल राजमार्गों के निर्माण से न केवल विकास को गति मिलेगी बल्कि यह देश के डिजिटल रूपांतरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *