नई दिल्ली : जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में 3834 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 3538 करोड़ रुपए की तुलना में आठ फीसदी अधिक है। कंपनी ने अपने निदेशक मंडल के अनुमोदन से आज वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने कहा कि निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को 45 पैसे प्रति शेयर लाभांश देने का अनुमोदन किया है। इससे पहले निदेशक मंडल ने 1.40 रुपए प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी। इस प्रकार कुल लाभांश 1.85 रुपये प्रति शेयर हो गया है।
एनएचपीसी के पावर स्टेशनों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 24907 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन किया है। वर्तमान में, एनएचपीसी के 25 पावर स्टेशनों की कुल संस्थापित क्षमता 7097.2 मेगावाट है और कंपनी 10489 मेगावाट की कुल संस्थापित क्षमता वाली 16 परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। कंपनी के पास 5882 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 12 परियोजनाएं मंजूरी चरण में और 890 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 2 परियोजनाएं सर्वेक्षण व अन्वेषण चरण के अधीन हैं ।
एनएचपीसी की 45 पैसे प्रति शेयर लाभांश की घोषणा
