गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनएचआरसी ने जारी किया नोटिस

एनएचआरसी ने पंजाब सरकार और पुलिस को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को बठिंडा जेल के कैदियों के बेहतर सुविधा की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल के लिए बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद कुछ कैदियों द्वारा बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर जाने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि रिपोर्ट में मॉडल प्रिज़न मैनुअल 2016 के अनुसार उठाए गए या उठाए जाने वाले कदमों को शामिल किया जाना चाहिए। आयोग ने कहा कि उसने अपने विशेष संरक्षक (रैपोर्टेयर) महेश सिंगला को बठिंडा सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट देने को कहा है। पंद्रह मई को जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैदी बैरक से बाहर पैदल जाने की सुविधा और अपने कैंटीन कार्ड को सुचारू करने और मनोरंजन के लिए बैरक में टीवी लगाने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 15 दिन पहले भी इन बंदियों ने भूख हड़ताल की थी, लेकिन जेल प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *