गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए ने 3 जगहों पर मारे छापे

चेन्नई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े आतंक फडिंग मामले में केरल के कोझिकोड जिले और कर्नाटक के कलबुरगी जिले में तीन स्थानों पर छापे मारे है। एनआईए सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला पीएफआई के कार्यकर्ताओं , सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश से संबंधित है ताकि विदेश तथा देश के विभिन्न भागों सहित केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसा जुटाया जा सके।
यह भी पता चला कि आरोपी देश भर में विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे थे। सूत्रों ने कहा कि यह मामला एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस साल 13 अप्रैल को दर्ज किया और विस्तृत जांच के आधार पर कल छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री सहित डिजीटल उपकरण और विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *