गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए ने अबूझमाड़ में की छापेमारी, चार माओवादी गिरफ्तार

जगदलपुर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सली गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अति संवेदनशील अबूझमाड़ क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की तथा चार कट्टर माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह छापेमारी 20 मार्च, 2023 को माओवादियों की ओर से सड़क जाम करने की घटना के संबंध में की गई।
एनआईए ने ओरछा, कस्तूरमेटा, मंडली और मलकाल गांवों में सघन तलाशी के दौरान नक्सल संगठन के शहरी नेटवर्क से जुड़े चार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोग माओवादियों के लिए रसद आपूर्ति और अन्य कार्यों को अंजाम देने में शामिल थे।
एनआईए की जांच में घटना से जुड़े 35 माओवादियों के नाम सामने आए हैं। उनकी गतिविधियों और कनेक्शनों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में ओरछा में लंबे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोराम पर एनआईए ने माओवादियों से संबंध होने का आरोप लगाया है। एजेंसी ने बुधवार को एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि नक्सली संगठन में कोराम की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *