गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए की कई जगहों पर छापेमारी

श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आतंकवादी साजिश मामले से संबंधित एक मामले में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले दो ओवरग्राउंड वर्करों की गिरफ्तारी के छह दिन बाद यह छापेमारी की गई।
अधिकारियों ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से आज सुबह दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। यह तलाशी 21 जून 2022 को एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले में की गई थी।

एनआईए जम्मू-कश्मीर में आतंक, हिंसा और तोड़फोड़ से संबंधित गतिविधियों को फैलाने में विभिन्न संगठनों के कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर की भागीदारी की जांच कर रहा है। ये कैडर और कार्यकर्ता चुंबकीय बम, आईईडी, फंड, मादक पदार्थ और हथियार/गोला-बारूद के संग्रह और वितरण में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *