गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए ने रामेश्‍वरम कैफे विस्फोट में दर्ज किया मामला

बेंगलुरु : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के संबंध में मामला दर्ज किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी करने के बाद एनआईए ने रविवार शाम को मामला दर्ज किया। एनआईए द्वारा मामला दर्ज किये जाने के बावजूद विस्फोट मामले में प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय अपराध शाखा ही रहेगी। यहां शुक्रवार को कैफे में हुए बम विस्फोट के बाद पुलिस ने आठ टीमें बनाकर जांच तेज कर दी है। राज्य की कांग्रेस सरकार को विश्वास है कि हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। हमलावर कम तीव्रता वाले आईईडी विस्फोट के लिए टाइमर सेट करने से पहले कैफे में नौ मिनट तक रुका था। इस हमले में 10 लोग घायल हुए थे।
इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है हालांकि, हमलावर को पकड़ने के लिए कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को छोड़ दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने पुलिस को राज्य में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।
गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि विस्फोट का एक कारण व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता तथा अन्य कारण आगामी लोकसभा चुनाव और राज्य में स्थिर सरकार के कारण निवेशकों के बीच डर पैदा करना हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘स्थिर सरकार को देखते हुए कई निवेशक यहां आ रहे हैं। इसीलिये निवेशकों को बेंगलुरु आने से रोकने के लिए या किसी अन्य अज्ञात कारणों से हमला किया गया होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *