गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में रात के तापमान में हुआ सुधार

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कई डिग्री सुधार के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोहरे और धुंध के बीच घाटी में कंपकपाने वाली ठंड बनी रही और यहां की राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। इस मौसम में तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा।
ईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आज का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। कश्मीर के डल झील, बुलेवार्ड रोड, निशात, शालीमार और शहर के अन्य प्रमुख हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य गतिविधियां बाधित रहीं। उत्तरी कश्मीर का तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार रात तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान बना रहा। यहां बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में काफी सुधार हुआ और गुरुवार को -3.8 डिग्री नीचे दर्ज होने की तुलना में आज न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में आज न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुकरनाग में 1.3 और कुपवाड़ा में -0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *