गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में हल्की बारिश और हिमपात के बीच रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात से लगभग चार डिग्री अधिक है। गुरुवार रात श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस और सीमांत शहर कुपवाड़ा में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिणी प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम रिज़ॉर्ट में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।पहलगाम में पिछली रात से चार डिग्री से अधिक का सुधार दर्ज किया गया। गुलमर्ग और शोपियां के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह के समय बहुत हल्का हिमपात हुआ। कश्मीर में चिल्लई कलां के नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दी गुरुवार को शुरू हुई। दिसंबर की शुरुआत से कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *